Ticker

6/recent/ticker-posts

25 फरवरी से 24 मार्च तक कोटला बेहड़ घाटी बिल्वन रोड यातायात के लिए रहेगा बंद



धर्मशाला, 20 फरवरी: उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अधिसूचना जारी की है कि डाडा सिबा उपमंडल के अन्तर्गत कोटला बेहड़ घाटी बिल्वन रोड के मरम्मत कार्य के चलते 25 फरवरी 2026 से 24 मार्च 2026 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस दौरान गाड़ियों की आवाजाही के लिए कलोह-प्रागपुर-धलियारा-डाडा सिबा-संसारपुर टैरेस-भारवेन-चिंतपूर्णी-कंडोरी-दमतल  मार्गों का उपयोग किया जाएगा। उन्होने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments