Ticker

6/recent/ticker-posts

आपदा पीड़ितों को राहत — बंजार में किराया सहायता के लिए ₹26.55 लाख जारी

 कुल्लू | 11 फरवरी

वर्ष 2025 की भीषण बरसात में उप-मंडल बंजार (तहसील बंजार व सैंज) में भारी वर्षा, भूस्खलन और भूमि धंसने से कई मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिससे अनेक परिवार बेघर हो गए। हालात की गंभीरता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रभावित परिवारों को अस्थायी किराए के मकानों में रहने हेतु वित्तीय सहायता देने की घोषणा की थी।

इसी क्रम में प्रशासन ने पात्र और राजस्व विभाग द्वारा सत्यापित परिवारों को भवन किराया सहायता के लिए ₹26 लाख 55 हजार की राशि जारी कर दी है। यह सहायता केवल उन्हीं परिवारों को दी गई है जिनके मकान आपदा में पूर्णतः क्षतिग्रस्त पाए गए। उप-मंडल प्रशासन बंजार ने आश्वस्त किया है कि पुनर्वास और राहत कार्य प्राथमिकता पर जारी रहेंगे, ताकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास और आवश्यक सहायता मिलती रहे।

Post a Comment

0 Comments