मंडी, 6 फरवरी। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेला 2026 के दौरान पड्डल मैदान में झूले एवं अन्य मनोरंजन साधनों की स्थापना के लिए आमंत्रित निविदाएं अब 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे तक भरी जा सकेंगी। निविदाएं उसी दिन शाम 4 बजे खोली जाएंगी।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ मदन कुमार ने बताया इससे पूर्व निविदा भरने की अंतिम तिथि को 5 फरवरी दोपहर 1 बजे तक तय बढ़ाया गया था, अब इसे पुनः बढ़ाकर 7 फरवरी दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि निविदा से संबंधित सभी शर्तें एवं नियम पूर्ववत रहेंगे। इच्छुक फर्मों एवं ठेकेदारों से निर्धारित समयावधि के भीतर अपनी निविदाएं जमा करवाने का आग्रह किया गया है।
0 Comments