06 फरवरी, 2026
जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग श्री पयारे लाल नेगी ने आज यहां बताया कि जनजातीय जिला किन्नौर में बी.पी.एल. सर्वेक्षण के चौथे चरण के तहत बी.पी.एल. सूची में आवेदन करने के लिए 17 फरवरी, 2026 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है तथा यह आवेदन संबंधित प्रार्थी के ग्राम पंचायत सचिव के पास दिए जा सकते है।
उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए संबंधित खण्ड विकास अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
उन्होंने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार निर्धन एवं वंचित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है तथा लक्षित वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि व्यवस्था परिवर्तन का मूल उद्देश्य सिद्ध हो सके।
0 Comments