Ticker

6/recent/ticker-posts

बचत भवन की दुकान की नीलामी 18 को


हमीरपुर 07 फरवरी। उपायुक्त कार्यालय के परिसर में स्थित बचत भवन की प्रथम मंजिल पर बाजार की तरफ नवनिर्मित दुकान को आधे बरामदे सहित मासिक किराये के आधार पर नीलाम किया जाएगा। दुकान की नीलामी की प्रक्रिया 18 फरवरी को सुबह 11 बजे बचत भवन में पूर्ण की जाएगी। इसका न्यूनतम आरक्षित मासिक किराया अठारह हजार रुपये निर्धारित किया गया है तथा प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी से पूर्व दस हजार की धरोहर राशि उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करवानी होगी।  दुकान अधिकतम बोलीदाता को तीन वर्षों के लिए किराये पर दी जायेगी तथा बोलीदाता को तीन माह का किराया अग्रिम राशि के तौर पर तीन दिन के भीतर जमा करवाना होगा।असफल बोलीदाताओं द्वारा जमा करवाई गई धरोहर राशि नीलामी के उपरांत वापिस कर दी जाएगी।
 उपायुक्त के सहायक आयुक्त और जिला बचत विकास एवं सेवा समिति के सचिव चिराग शर्मा ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने आवेदन 17 फरवरी सायं 5 बजे तक उपायुक्त के सहायक आयुक्त कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। नीलामी के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इसी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments