धर्मशाला, 07 फरवरी: सहायक अभियंता विद्युत उपमंण्डल नम्बर-2 के रमेश चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत लाईनो के सामान्य रख-रखाव के कारण 11 केवी दाड़ी फीडर के क्षेत्रों शीला चौक, भटेड़, पास्सू का कुछ क्षेत्र, अचीवर्स हब स्कूल और दाड़ी सेक्शन के अन्य आसपास के क्षेत्रों में 09 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक या कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। खराब मौसम की स्थिति में, यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।

0 Comments