सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने हिमाचल प्रदेश कोली समाज भवन के निर्माण के संबंध में बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इस भवन में प्रथम चरण में सामुदायिक भवन, ठहरने के लिए कमरे तथा पार्किंग सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि भवन का नक्शा तैयार किया जा चुका है तथा हिमुडा को इसकी अनुमानित लागत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि धनराशि जारी कर शीघ्र ही इस भवन का निर्माण कार्य आरम्भ किया जा सके।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव आशिष सिंहमार, निदेशक ईसोमसा सुमित किमटा, भवन निर्माण समिति के प्रधान उत्तम सिंह कश्यप, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के अध्यक्ष अमर चंद, सरंक्षक रोशन लाल डोगरा, महासचिव गोपाल झिल्टा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments