Ticker

6/recent/ticker-posts

बंजार में स्वच्छता सेवाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित



कुल्लू, 4 नवम्बर : उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार के कार्यालय द्वारा एसडीएम कार्यालय बंजार, तहसील कार्यालय बंजार तथा तहसील कार्यालय सैंज के भवनों एवं परिसरों में स्वच्छता सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पात्र ठेकेदारों एवं फर्मों से निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।

इच्छुक ठेकेदार एवं फर्म निर्धारित प्रपत्र पर अपनी निविदाएं 12 नवम्बर 2026 को सुबह 11 बजे तक उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। निविदाएं इसी दिन दोपहर 3 बजे इच्छुक ठेकेदारों अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोली जाएंगी।

निविदा दस्तावेज जिला प्रशासन कुल्लू की आधिकारिक वेबसाइट अथवा एसडीएम कार्यालय बंजार से 11 नवम्बर 2026 को शाम 5 बजे तक प्राप्त किए जा सकते हैं।

निर्धारित समय के बाद प्राप्त अथवा आवश्यक दस्तावेजों के बिना अधूरी निविदाओं को निरस्त किया जा सकता है। निविदाओं की स्वीकृति एवं अस्वीकृति का अधिकार उपमंडलाधिकारी (नागरिक) बंजार के पास सुरक्षित रहेगा।

Post a Comment

0 Comments