Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, धर्मशाला में एलएंडटी द्वारा कैंपस साक्षात्कार का आयोजन

 


धर्मशाला, 17 अक्तूबर: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य मनीष कुमार राणा ने जानकारी दी है कि आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को एक भव्य कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार एलएंडटी कंस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्टीटयूट, अमरावती द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जो युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।
उन्होंने बताया कि आईटीआई प्रशिक्षित युवा, जिन्होंने फिटर, बारबेंडिंग एंड स्टील फिक्सचर, प्लंबर, पाइपफिटिंग, फाॅर्मवर्क कारपेंटर और मैसनरी में प्रशिक्षण पूरा कर लिया है तथा जिनकी आयु सीमा 18 से 25 वर्ष हो इस साक्षात्काार में भाग ले सकते है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यस्थल अमरावती, आंध्र प्रदेश होगा तथा प्रथम वर्ष का वेतन 19,400 रुपये प्रति माह रहेगा। टेªनिंग के 60 दिनों के दौरान आवास सुविधा बिल्कुल मुफ्त रहेगी।
इच्छुक अभ्यार्थी 21 अक्तूबर सुबह 10 बजे संस्थान में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते है। साक्षात्कार में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने साथ दसवीं व आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व 3 फोटोग्राफ तथा अन्य सभी प्रमाण पत्रों की फोटोकाॅपियां लेकर आ सकते हैं। इस सम्बन्ध मंें अधिक जानकारी के लिये संस्थान के कार्यालय दूरभाष नं 01892-223182 व कंपनी के प्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर 9816492194, 9805509778 पर संपर्क कर सकते है।  

Post a Comment

0 Comments