मंडी, 08 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू रूप से संचालन व कार्यान्वयन के लिए प्रदेश सरकार द्वारा बाल विकास परियोजना द्रंग, जिला मंडी की ग्राम पंचायत बथेरी में बल्हधार आंगनबाड़ी केन्द्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद को भरने के लिए इच्छुक स्थानीय महिलाओं से सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किये गए हैं।
उन्होंने बताया कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2026 तथा स्क्रीनिंग (छंटनी) की तिथि 06 अक्टूबर, 2026 निर्धारित की गई है, जोकि उप-मण्डलाधिकारी (ना०) कार्यालय, सदर मण्डी में होगी। इस पद के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग स्थित पधर के कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क किया जा सकता है।

0 Comments