केंद्र के सहायक निदेशक रंजन चंकाकटी ने बताया कि यह विशेष भर्ती अभियान आईटीसी लिमिटेड, कपूरथला (पंजाब) में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित किया जा रहा है। भर्ती अभियान में 18 से 50 वर्ष की आयु के दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं। इसके लिए 10वीं, 12वीं पास अथवा आईटीआई योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भर्ती अभियान में कम शारीरिक दिव्यांगता, श्रवण बाधित तथा कम दृष्टि वाले दिव्यांगजन भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा बायोडाटा लेकर आना होगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नेशनल कैरियर सर्विस सेंटर, ऊना के दूरभाष नंबर 01975-227157 पर संपर्क किया जा सकता है।

0 Comments