Ticker

6/recent/ticker-posts

महाविद्यालय में नवगठित केंद्रीय छात्र संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

 


कुल्लू 25 सितंबर कुल्लू   महाविद्यालय में नवगठित  केंद्रीय छात्र संघ ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ;शैक्षणिक मेरिट के आधार पर प्रतिनिधियों का चयन;  प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने

दिलाई शपथ
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ  का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार,  को महाविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की तथा नवगठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ के मुख्य पदाधिकारियों तथा विभिन्न संकायों, समितियों, सोसायटियों एवं क्लबों से चयनित छात्र प्रतिनिधियों का चयन शैक्षणिक योग्यता एवं मेरिट के आधार पर किया गया। समारोह में केंद्रीय छात्र संघ  अध्यक्ष खेमा देवी, उपाध्यक्ष साहिल सिंह नलवा, सचिव त्रिशा ठाकुर, संयुक्त सचिव अंशुल सहित कक्षा प्रतिनिधियों तथा विभिन्न सोसायटियों एवं क्लबों के प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने सभी चयनित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ  महाविद्यालय के लगभग 5700 विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व करने वाला एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक प्रतिनिधि का दायित्व है कि वह विद्यार्थियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षा निभाए।उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों   का आह्वान किया कि वे अनुशासन, सहयोग, पारदर्शिता एवं सकारात्मक सोच के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना भी महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
प्राचार्य ने कहा कि छात्र संघ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवगठित महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ महाविद्यालय के सकारात्मक एवं अनुशासित वातावरण को और अधिक मजबूत करने में प्रभावी भूमिका निभाएगी।नवगठित  के पदाधिकारियों एवं छात्र प्रतिनिधियों  ने नई जिम्मेदारियों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष  ने अपने उद्बोधन में अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा छात्र हित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण प्रोफेसर राजेश कुमार, प्रोफेसर सोम प्राकर, डॉ. निर्मला सिंह, डॉ. राज कुमार, डॉ. खेम, डॉ. मान सिंह राणा. डॉ हीरामणि, डॉ. निर्मल चौहान एवं डॉ. प्रियंका ठाकुर सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments