Ticker

6/recent/ticker-posts

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता


जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि समग्र शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। यह कार्यक्रम शास्त्रांग इंडियन मॉडर्न मार्शल आर्ट (SIMMA) द्वारा जिला शिमला के सरकारी विद्यालयों में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत जिला शिमला के सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक, उच्च एवं माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं को 36 घंटे का आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। इसके लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक एवं योग्य युवाओं का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तीन दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला के साथ आवश्यक रिफ्रेशर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें सरकारी विद्यालयों में प्रशिक्षण कार्य संचालित करना होगा।
जिला शिमला में लगभग 616 विद्यालयों में इस कार्यक्रम के संचालन की संभावना को देखते हुए पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जिन्हें मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, खेल गतिविधियों अथवा प्रशिक्षण कार्य में रुचि एवं अनुभव है, वे अधिक जानकारी के लिए 9988874789 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने इच्छुक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। 


Post a Comment

0 Comments