कुल्लू, 2 सितंबर:
जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल, में कक्षा 9वीं एवं 11वीं की रिक्त सीटों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2027 हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला कुल्लू के अभिभावक, जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 8वीं एवं 10वीं में अध्ययनरत हैं, कक्षा 9वीं एवं 11वीं में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच तथा कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए जन्म तिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय से फोन नंबर 9418538510 पर संपर्क किया जा सकता है अथवा विद्यालय में स्वयं जाकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध हैं:
कक्षा 9वीं https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix
कक्षा 11वीं https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_11 पर लोग इन कर सकते हैं।

0 Comments