Ticker

6/recent/ticker-posts

मार्केटिंग सफलता एवं स्थायित्व, वित्तीय प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित



मंडी, 11 अगस्त। उद्योग विभाग द्वारा आज चैलचौक में मार्केटिंग सफलता एवं स्थायित्व, वित्तीय प्रबंधन तथा जेम (GeM) विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में औद्योगिक इकाइयों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) एवं स्वयं सहायता समूहों सहित कुल 56 लाभार्थियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला उद्योग केंद्र, मंडी की ओर से प्रबंधक गगन प्रदीप शर्मा तथा कृषि विभाग से गगन दीप और पूजा उपस्थित रहे।

कार्यशाला में राजसी शर्मा और मनोहर ने प्रतिभागियों को मार्केटिंग, वित्तीय प्रबंधन, व्यवसाय की स्थिरता के माध्यम से बाजार तक पहुंच बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अन्य सत्र में जेम विशेषज्ञ ईशांत डोगरा और संजय शर्मा ने जेम पोर्टल पर पंजीकरण और ऑनबोर्डिंग, बोली प्रक्रिया, अनुपालन आवश्यकताएं, एमएसएमई अनुकूल प्रावधान, भुगतान तंत्र और सरकारी प्लेटफॉर्मों के माध्यम से उपलब्ध खरीद अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। 

उद्योग विभाग की ओर से जेम विशेषज्ञों द्वारा मौके पर  उद्यमियों का जेम पोर्टल पर पंजीकरण भी करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments