धर्मशाला, 14 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल नं-1 के सहायक अभियंता अभिषेक कटोच ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 16 अगस्त को सिविल बाज़ार के आसपास क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्णतः बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments