धर्मशाला, 10 अगस्त: विद्युत उप-मण्डल नं-2 के सहायक अभियंता लोकेश चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के चलते 11 अगस्त को मनेड, चेतडू व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में तथा 12 अगस्त को दाड़ी बज़ार, गब्ली दाडी व अन्य साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर शटडाउन अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

0 Comments