Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्व मंत्री ने भारत चीन सीमा पर 1 करोड़ 70 लाख रुपए से निर्मित छुप्पन ट्रेड मार्ट का किया उदघाटन



 01 अगस्त, 2026

राजस्व एवं बागवानी मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां पूह उपमंडल की सीमावर्ती ग्राम पंचायत नमज्ञा में 1 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित छुप्पन ट्रेड मार्ट का उद्धघाटन किया तथा सीमा पार 2020 के बाद व्यापार आरंभ करने के लिए हरी झंडी दिखाई।
कैबिनेट मंत्री ने  स्थानीय व्यापारियों से आह्वान किया कि वे पारदर्शिता एवं नियमानुसार केंद्र सरकार के वाणिज्य विभाग द्वारा तय आयात-निर्यात वस्तुओं के नियमों का सख्ती से पालन करें और पूह व्यापार मंडल अध्यक्ष हिशे नेगी की मांग पर, जिसमें आयात-निर्यात  वस्तुओं का दायरा बढ़ाने की मांग की गई थी, पर श्री जगत सिंह नेगी ने आश्वासन दिया कि वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष यह प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे ताकि विदेश मंत्रालय द्वारा चीन सरकार को इन विषयों पर अवगत करवाया जा सके।
            राजस्व मंत्री ने कहा कि शिपकी ला से सीमा पार व्यापार आरंभ होने से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

            जनजातीय विकास मंत्री ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है ताकि दुर्गम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े। इससे पूर्व, नमज्ञा की प्रधान श्रीमती अंजलि नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। राजस्व मंत्री ने स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी और उनका मौके पर ही त्वरित निवारण भी किया।
 इस अवसर पर नमज्ञा , टाशीगंग महिला मंडलों ने किनौरी लोक नृत्य प्रस्तुत किया। उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने भारतीय सेना, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल व रेखांकित अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड अधिकारियों का उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक किन्नौर सुशील कुमार शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रविंद्र सिंह ठाकुर, कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला नेगी, राज्य सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, एपीएमसी शिमला  किन्नौर के निदेशक प्रेम नेगी, निचार  ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल नेगी, अधिवक्ता एवं जिला कांग्रेस महासचिव निर्मल चंद्र नेगी सहित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments