Ticker

6/recent/ticker-posts

मोबाइल ऐप फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल" (एफएफएस) के माध्यम से अब होगी खाद की बुकिंग



खाद वितरण की नई डिजिटल क्रांति के तहत अब जिला कुल्लू के किसान खाद आसानी से खरीद सकते हैं। किसान अब नई व्यवस्था के तहत "फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल" (एफएफएस) ऐप के माध्यम से घर बैठे ही खादों/उर्वरकों की बुकिंग कर सकते हैं। कृषि उप -निदेशक कुल्लू, डॉ ऋतु गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय उर्वरक विक्रय प्रणाली के तहत कुल्लू जिला को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। यह प्रणाली जिला में 2 जुलाई 2026 से शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि किसान इस ऐप को अपने एंड्रॉइड फोन से डाउनलोड कर सकते हैं। यह नई प्रणाली पूरी तरह डिजिटल और क्यूआर कोड आधारित होगी। किसान को सबसे पहले अपनी जमीन और फसल की डिटेल्स देनी होगी। उसके बाद वह जरूरी उर्वरक व विक्रेता का चयन कर सकता है। बुकिंग पूरी होने पर किसान को एक क्यूआर कोड जारी होगा। अगले दो दिनों के भीतर चयनित विक्रेता से पीओएस मशीन के जरिए किसान खाद प्राप्त कर सकता है। उप कृषि निदेशक ने किसानों से अनुरोध किया है कि जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है, वह अपने नजदीकी लोकमित्र केन्द्रों में जाएँ और स्वयं को पंजीकृत करवाएं ताकि उन्हें इस ऐप के माध्यम से खाद की बुकिंग करने में आसानी हो।अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी कृषि कार्यालय व खाद विक्रय केन्द्र पर संपर्क कर सकते है।

Post a Comment

0 Comments