Ticker

6/recent/ticker-posts

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन, प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को



मंडी, 18 जुलाई। जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह के प्रधानाचार्य ने आज यहां बताया कि आगामी सत्र में विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा।

उन्होंने जिला मंडी के ऐसे सभी अभिभावकों जिनके पुत्र या पुत्रियाँ सत्र 2026-27 में किसी भी सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, से आग्रह किया है कि नवोदय विद्यालय समिति के कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन (JNVST-2027) की पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है। इसके तहत वे जवाहर नवोदय विद्यालय, पंडोह जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है।

प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर व https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/Index/Registration पर पंजीकरण किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा के लिए वही विद्यार्थी पात्र होंगें जो सत्र 2026-27 में कक्षा पांचवीं में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर-सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत हैं उम्मीदवार मंडी जिला का रहने वाला और जिला मंडी में ही कक्षा पांचवीं में अध्यनरत होना चाहिए। उम्मीदवार की जन्म तिथि 01 मई, 2015 से 31 जुलाई, 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। कक्षा छठी में प्रवेश के लिए परीक्षा की तिथि 28 नवंबर, 2026 तय की गई है।

उन्होंने मंडी जिले के सभी अध्यापकों और अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे इस महत्वपूर्ण अवसर की जानकारी पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक पहुंचाएं, ताकि वे इस अवसर का भरपूर फ़ायदा उठा सकें और समय रहते पंजीकरण कर सकें। परीक्षा से संबंधित ऑनलाइन पंजीकरण की अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01905-282046, 9805319303, 7500741897 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 09:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments