4 अगस्त तक करें आवेदन, 19 अगस्त को होगा साक्षात्कार
चम्बा, 16 जुलाई
बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्रों में 2 क्रेच कार्यकर्ता तथा 3 क्रेच सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिला अभ्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि क्रेच कार्यकर्ता के पद आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्र ककियां (पंचायत उटीप) तथा कुणबग (पंचायत घलून) में रिक्त हैं। इसी प्रकार क्रेच सहायिका के पद आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्र ककियां (उटीप), कुणबग (घलून) तथा मनिक्यार (लुड्डू) में भरे जाएंगे।
अक्षय कुमार ने बताया कि आवेदन के लिए महिला अभ्यार्थी संबंधित आंगनबाड़ी एवं क्रेच केंद्र के फीडर क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। क्रेच कार्यकर्ता के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण तथा क्रेच सहायिका के लिए दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त अभ्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना आवश्यक है।
इच्छुक महिला अभ्यार्थी अपने आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों सहित 9 अगस्त तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला जिला चम्बा के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यार्थियों का साक्षात्कार 19 अगस्त को प्रातः 10 बजे उपमंडलाधिकारी (ना.) कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यार्थी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मैहला जिला चम्बा के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

0 Comments