Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के भरे जाएंगे 08 पद, दिव्यांग अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन



मंडी, 13 जुलाई। जिला रोजगार अधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग व्यक्तियों के लिए स्टाफ नर्स (जॉब ट्रेनी) के 08 पद भरे जाने हैं।  इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं

उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र दिव्यांग अभ्यर्थी विस्तृत पात्रता, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण, आवेदन प्रपत्र एवं अन्य शर्तों की जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 21,500 रुपए प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा तथा नियुक्ति हिमाचल प्रदेश में कहीं भी की जा सकती है। 

उन्होंने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने रोजगार कार्यालय पंजीकरण की स्थिति अवश्य जांच लें यदि पंजीकरण निष्क्रिय/समाप्त हो गया है, तो उसे अपने निकटतम रोजगार कार्यालय से सत्यापित कर लें अथवा ईईएमआईएस पोर्टल पर जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीकरण/नवीनीकरण करवा लें, ताकि उनका नाम प्रायोजन के लिए भेजा जा सके। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष 01905-235508 पर सम्पर्क किया जा सकता है

Post a Comment

0 Comments