इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्तमान में की जाने वाली खरीफ फसलों की बिजाई के दौरान खेतों में वैज्ञानिक तरीके से पोषण प्रबंधन तथा फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। इस उद्देश्य से यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर पहली जून से 30 जून तक आयोजित किया जा रहा है।
इन शिविरों में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. विशाल डोगरा ने किसानों को 'खेत बचाओ' अभियान की विस्तृत जानकारी दी। मृदा विशेषज्ञ डॉ. नवनीत जरियाल ने किसानों को खरीफ मौसम में लगाई जाने वाली विभिन्न फसलों की बिजाई के समय तथा पोषण प्रबंधन के बारे में जानकारी दी। कीट वैज्ञानिक डॉ. छवि ने किसानों को पौध संरक्षण विषय पर किसानों को जानकारी दी, जिसमें विशेष रूप से मक्के में लगने वाले फॉल आर्मी वर्म कीट तथा फलों व सब्जियों में लगने वाली मक्खियों के बारे में जानकारी दी। आतमा परियोजना हमीरपुर के निदेशक डॉ. राकेश धीमान ने किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की जानकारी दी। उन्होंने रसायनों से रहित प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। उपनिदेशक हमीरपुर राजेश कुमार ने किसानों को प्रदान की जा रही विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया।

0 Comments