Ticker

6/recent/ticker-posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर सफाई अभियान आयोजित



 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय परिसर रिकांगपिओ में उपायुक्त डॉ अमित कुमार शर्मा ने सफाई अभियान का नेतृत्व किया और कार्यालय के सभी विभागों के कर्मचारियों ने परिसर में मौजूद कचरे को बोरियों में इकट्ठा किया और जिला की जनता को स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सफाई अभियान के माध्यम से उपस्थित कर्मचारियों को हर वर्ग में स्वच्छता के महत्व का अलख जगाने का आह्वान किया ताकि धरातल पर आमजन को जागरूक किया जा सके।
सफाई अभियान रिकांगपिओ एवं कल्पा में 1270 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया गया तथा कूड़ा संयंत्र पोवारी के लिए रवाना किया।
इसके उपरांत, डॉ अमित कुमार शर्मा ने वन विभाग के कार्यालय में पौधारोपण किया तथा देवदार का पौधा रपति किया। पौधों रोपण अभियान के तहत जलवायु परिवर्तन के उभरते हुए खतरे के प्रति सकारात्मक संदेश दिया गया। इस दौरान एसडीएम कल्पा अमित कलथाईक व सहायक आयुक्त विपिन कुमार भी मौजूद थे।
उपायुक्त किन्नौर ने कूड़ा संयंत्र पोवारी का निरीक्षण किया और वहां पर उपस्थित साडा कर्मियों से कचरा प्रबंधन एवं पृथक्करण प्रक्रिया पर जानकारी प्राप्त की।

Post a Comment

0 Comments