मंडी, 6 जून। विद्युत उप-मंडल साईगलू के सहायक अभियंता विनीत ठाकुर ने आज यहां बताया कि विद्युत लाइनों की मरम्मत के कारण 9 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन बिजनी से साईगलू फीडर की 33केवी व 22केवी लाइन की तारों के साथ लगे पेड़ों की काट-छांट, बिजली की तारों की मरम्मत तथा विद्युत उप-केन्द्र साईगलू में आवश्यक कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि विद्युत उप-मंडल साईगलू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों साईगलू, गोखड़ा, बीर, कोटली, भरगांव और कड़कोह के तहत आने वाले गांवों साईगलू, साई, पपराहल, धड़याना, सदयाना, बग्गी, गोखड़ा, बटाहर, सेहली, लोट, तल्याहड़, रन्धाड़ा, पधियूं, तांदी, पतरौण, बीर, लाग, सदोह, तरनोह, धन्यारी, बरयारा, कसान, पटनाल, कोटली, अरन्याणा, घरवान, सुरारी, सैन, ढंडाहल, समराहण, सलेतर, धन्यारा, फागला, सकस्वाल, गुजरा-रोपरू, तरयासल, लुहारड, डवाहण, बडयार, भरगांव, अलग, द्रुब्बल, मंधोखर, कून, कोट, त्रेहर, खलाणु, कासन, लागधार, सताहन, कड़कोह, बरनोटा, डल्वानी तथा आसपास के क्षेत्रों में आगामी 9 जून को सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है।

0 Comments