Ticker

6/recent/ticker-posts

हमीरपुर के कई क्षेत्रों और स्वाहल में 7 को बंद रहेगी बिजली



हमीरपुर 06 जून। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर में 7 जून को लाइनों एवं उपकरणों की आवश्यक मरम्मत तथा लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते हीरानगर, सर्किट हाउस, डांग क्वाली, वन विभाग की कॉलोनी, एसडीएम आवास, बिजली बोर्ड ऑफिसर कॉलोनी, ठाकुर नर्सिंग होम, नादौन चौक, गांधी चौक, वार्ड नंबर-8, बरोहा, औद्योगिक क्षेत्र, बल्ही, मोहीं, स्वाहल, जमली और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता सौरभ राय ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments