धर्मशाला, 18 जून: विद्युत उप-मंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है कि विद्युत लाइनों के सामान्य रख-रखाव कार्य के कारण 11 केवी बरवाला फीडर के अंतरगत आने वाले क्षेत्रों फतेहपुर, सिद्धपुर, तपोवन, बागणी, झिओल, बरवाला, आधुनिक स्कूल छैंटी तथा बरेह में 20 जून को सुबह 9 बजे़ से कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

0 Comments