कार्यक्रम के दौरान उप महाप्रबंधक और बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने लोगों को डिजिटल बैंकिंग, ई-केवाईसी, बैंकिंग सेवाओं से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण, बैंक ग्राहकों के अधिकारों और बैंकिंग से संबंधित अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैंकों के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न बीमा एवं पेंशन योजनाओं और अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से भी लोगों को अवगत करवाया गया।
जिला अग्रणी प्रबंधक धर्मेंद्र स्याल और पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में आरबीआई के शिमला कार्यालय के सहायक महाप्रबंधक आशीष शर्मा, प्रबंधक आशीष सांगरा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

0 Comments