गूगल फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई
धर्मशाला, 05 मई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा के सचिव आर॰ मियूल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि विशेष लोक अदालत का आयोजन माननीय सर्वोच्च न्यायालय परिसर में 21, 22 तथा 23 अगस्त को होगा, जिसमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामले शामिल किए जाएंगे, जिसकी परिणति में विशेष लोक अदालत पूर्व सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/ समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जा रहा है। इस सुलह वार्ता के आयोजन के साथ राज्य तथा जिला स्तर पर समाधान समारोह का आरंभ किया गया है।
इस समाधान समारोह के आयोजन का लक्ष्य सर्वाेच्च न्यायालय में लंबित उपयुक्त मामलों का सुलह एवं आपसी सहमति से निपटान करना है।
अधिवक्तागण, वादकारियों तथा अन्य सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय रूप् से भागीदारी के लिए आमंत्रित किया जाता है ताकि समाधान समारोह में आपसी सहमति एवं वार्ता से समाधान तलाशने का प्रयास किया जा सके।
इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षित मध्यस्थ तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण/समिति पक्षकारों की मदद करेंगे। पक्षकार इन सुलह-प्रयास हेतु बैठकों/वार्ताओं में सशरीर अथवा आभासी रूप् से शामिल हो सकते हैं।
सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों को समाधान समारोह में शामिल करने के लिए गूगल फाॅर्म तैयार किया है। इस गूगल फाॅर्म को भरना अत्यंत सरल है। इसे भरकर अपने मामले को समाधान समारोह 2026 में शामिल किया जा सकता है। यह गूगल फाॅर्म माननीय सर्वाेच्च न्यायालय की वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है। इसके लिए गूगल फाॅर्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6wAPrcgMsZ8 पर जानकारी भरी जा सकती , गूगल फाॅर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मई, 2026 निर्धारित की गई है
किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए सर्वाेच्च न्यायालय के वन स्टाॅप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है, जिसके दूरभाष नंबर 011-23116464, 011-23116465, 011-23112428 हैं। इसके अतिरिक्त सीआरपी निदेशक से दूरभाष नंबर 011-232225652 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

0 Comments