कुल्लू, 5 मई : हिमाचल प्रदेश वन विभाग द्वारा वनाग्नि की घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राज्य स्तरीय टोल-फ्री नंबर 1800-180-1916 स्थापित किया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने बताया कि यह टोल-फ्री नंबर प्रदेश में वन अग्नि से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के लिए उपयोग में लाया जाएगा, जिससे घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि लोग किसी भी प्रकार की वन-अग्नि की घटना की सूचना इस नंबर पर दे सकते हैं। उन्होंने सभी विभागों के फील्ड अधिकारियों के माध्यम से नागरिकों से अपील की कि वे वन संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा जंगलों में आग लगने की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत इस टोल-फ्री नंबर पर दें, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।

0 Comments