हमीरपुर 23 मई। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने शनिवार सुबह यहां हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाया।
उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान के दौरान अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न संस्थाओं के कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और अन्य वॉलंटियर्स ने चिल्ड्रन पार्क तथा इसके आस-पास के क्षेत्र में फैले कूड़े एवं चीड़ की पत्तियों को हटाया। सफाई अभियान के बाद पौधारोपण भी किया गया।इस अभियान में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एडीसी अभिषेक गर्ग, एसडीएम संजीत सिंह, सहायक आयुक्त चिराग शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा नगर निगम, पुलिस, होमगार्ड्स, वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, माई भारत युवा केंद्र, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों एवं वॉलंटियरों, रोटरी क्लब, शुभ प्रभात हैल्थ क्लब, प्रेस क्लब और अन्य संस्थाओं के वॉलंटियरों ने भी भाग लिया।

0 Comments