विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक में सड़क निर्माण और इन्हें पक्का करने की नवीनतम तकनीक के संदर्भ में जानकारी ली ताकि इसे हिमाचल की सड़कों को और अधिक बेहतर बनाने में उपयोग में लाया जा सके।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को कर्नाटक में शहरी विकास एवं अधोसंरचना निर्माण में अपनाए जा रहे सफल मॉडल्स के अध्ययन के लिए भेजा जाएगा।
इस अवसर पर विक्रमादित्य सिंह ने सिद्धारमैया को हिमाचल आने का न्योता भी दिया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियांे एवं विकास कार्यों का दोनों सरकारें गहन अध्ययन करेंगी ताकि इन प्रदेशों की सफल नीतियों एवं योजनाओं को दोनों प्रदेशों में लागू कर आमजन को अधिकाधिक लाभान्वित किया जा सके।
इसके उपरान्त, विक्रमादित्य सिंह ने कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से भी भेंट की और प्रदेश हित के विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

0 Comments