मंडी, 02 मई। वाहन पंजीयन एवं अनुज्ञापन अधिकारी (एसडीएम), सदर रुपिंदर कौर ने सूचित किया है कि ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिए 06 मई, 2026 की तिथि निर्धारित की गई है। यह टैस्ट बैडमिंटन कोर्ट के सामने की सड़क पर (छोटा पड्डल) मण्डी, में होंगे। उन्होंने आग्रह किया कि ड्राईविंग लाईसेंस टैस्ट के लिये प्रतिभागी अपने फार्म फोटो के साथ पूर्ण रूप से भरकर फाइल सहित लायें। उन्होंने बताया कि बिना फोटो, बिना फाइल, व अधूरे फार्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस टैस्ट के लिये 02 मई, 2026 को प्रातः 11:30 बजे से Parivahan.gov.in के माध्यम से स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

0 Comments