चम्बा, 8 मई
अतिरिक्त उपायुक्त चम्बा अमित मैहरा ने बताया कि शहरी निकाय चुनाव-2026 के दृष्टिगत इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) की प्रथम स्तरीय जांच 8 मई को उपायुक्त कार्यालय के कॉन्फ्रेंस कक्ष में संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि मशीनों की तकनीकी जांच भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के अभियंताओं द्वारा की गई।
इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे ताकि वे जांच प्रक्रिया का अवलोकन कर सकें तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि 9 मई को चम्बा, चुवाड़ी एवं डलहौज़ी नगर निकाय चुनाव क्षेत्रों के लिए सभी इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रवाना किया जाएगा।

0 Comments