Ticker

6/recent/ticker-posts

गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व अस्थमा दिवस 2026 पर अतिथि व्याख्यान आयोजित



हमीरपुर, 6 मई 2026: गौतम कॉलेज ऑफ फार्मेसी, हमीरपुर में आज विश्व अस्थमा दिवस 2026 के अवसर पर एक विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा इसके बचाव एवं प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री विजय पाल सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी), सिद्धार्थ इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, देहरादून रहे। उन्होंने अपने व्याख्यान में अस्थमा के कारण, लक्षण, रोकथाम एवं उपचार के आधुनिक तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री जगदीश गौतम तथा सचिव डॉ. रजनीश गौतम, निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. प्रो. संजय कुमार, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. प्रो. दर्श गौतम, भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एम.फार्मेसी, बी.फार्मा एवं डी.फार्मा के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्याख्यान के अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Post a Comment

0 Comments