नई दिल्ली | 16 अप्रैल 2026
हिमाचल प्रदेश से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने आज संसद परिसर में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सी पी राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
श्री शर्मा 9 मार्च 2026 को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए थे। उनके शपथ ग्रहण के साथ ही वे वर्तमान में संसद के दोनों सदनों में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र सांसद बन गए हैं।
शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा कि वे संसद में हिमाचल प्रदेश के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग मांगने और लंबित रेल, सड़क व अन्य बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व—राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे—और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि उनके नामांकन से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है, जिससे राज्य में संगठन को और मजबूती मिली है।

0 Comments