Ticker

6/recent/ticker-posts

800 मीटर दौड़ में अंबोटा के रोहित कुमार ने जीता स्वर्ण



 हमीरपुर 08 अप्रैल। राजकीय बहुतकनीकी कालेज बड़ू हमीरपुर में आयोजित की जा रही 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन के ट्रैक एंड फील्ड मुकाबले अणु के सिंथेटिक ग्राउंड में करवाए गए। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश के कारण बड़ू का मैदान पानी से भर गया था और ये स्पर्धाएं अणु के सिंथेटिक ट्रैक के मैदान में करवानी पड़ीं। बुधवार को करवाए गए 800 मीटर के फाइनल में बहुतकनीकी कालेज अंबोटा के रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। बिलासपुर के अभिषेक राणा रजत और कांगड़ा के प्रिंस कुमार ने कांस्य पदक जीता। उधर, सांस्कृतिक प्रतियोगिता की समूह गान स्पर्धा में बहुतकनीकी कालेज हमीरपुर प्रथम, रोहड़ू द्वितीय और सुंदरनगर कालेज तृतीय रहा। गजल एवं हिंदी गीत के गायन में बहुतकनीकी कालेज प्रगतिनगर ने पहला, महिला बहुतकनीकी कालेज कंडाघाट ने दूसरा और चंबा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 

Post a Comment

0 Comments