धर्मशाला, 30 अप्रैल: धर्मशाला विद्युत उपमंडल-2 के सहायक अभियन्ता ने जानकारी दी कि 11 केवी बगली फीडर के क्षेत्रों नंदेड़, पुराना मटौर, घुंडी, बगली, अन्सोली, पटोला, घणा, गंग-भैरों, गगली, चैतडू, बनवाला, मनेड़, मस्तपुर, कदरेहड़, सराह, लोअर सकोह, पुलिस लाइन सकोह और आसपास के अन्य क्षेत्रों में 2 मई को सुबह 9 बज़े से शाम 5 बज़े एवं कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर ये कार्य अगले कार्य दिवस पर किया जाएगा।

0 Comments