जिला रोजगार अधिकारी मंडी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है। पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण पत्र सहित 7 अप्रैल 2026 को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी में आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

0 Comments