Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के परिजनों को दी सांत्वना



धर्मशाला, 23 फरवरी: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
गौरतलब है कि देवदत्त शर्मा का शनिवार दोपहर हृदयगति रुक जाने से आकस्मिक निधन हो गया था।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय देवदत्त शर्मा का सामाजिक सेवा का लंबा अनुभव रहा और उन्होंने संगठन तथा समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
उन्होंने कहा कि देवदत्त शर्मा संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहते थे तथा समय-समय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान करते थे।

Post a Comment

0 Comments