मेले में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, एलईडी और सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, साज-सज्जा की सामग्री, फूल मालाओं और गमलों इत्यादि की व्यवस्था, निमंत्रण कार्ड और स्मारिका की प्रिंटिंग, पगड़ी-दुपटटों की व्यवस्था, पगड़ी बांधने एवं ढोली की व्यवस्था, स्मृति चिह्न, लोकल ऑर्केस्ट्रा, भोजन की व्यवस्था इत्यादि के लिए संबंधित फर्मों से 9 अलग-अलग निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये सभी निविदाएं 17 फरवरी सुबह साढे दस बजे तक एसी टू डीसी कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। एसी टू डीसी चिराग शर्मा ने बताया कि ये सभी निविदाएं इसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।
0 Comments