एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया कि स्टार कलाकारों की व्यवस्था के लिए पात्र इवेंट फर्मों एवं मैनेजरों से 19 फरवरी दोपहर साढे बारह बजे तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ये निविदाएं उसी दिन खोल दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेन ऑर्केस्ट्रा की निविदाएं 18 फरवरी सुबह साढे ग्यारह बजे तक और लाइट एंड साउंड की निविदाएं 18 फरवरी दोपहर साढे बारह बजे तक जमा करवाई जा सकती हैं। ये निविदाएं भी उसी दिन खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222449 पर संपर्क किया जा सकता है। इनसे संबंधित विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाई गई है।
0 Comments