Ticker

6/recent/ticker-posts

8 मार्च तक बंद रहेगी कलूर, कोहला-नादौन, टिल्लू, बिलकेश्वर महादेव सड़क



हमीरपुर 12 फरवरी। नादौन उपमंडल के अंतर्गत कलूर, कोहला-नादौन, टिल्लू, बिलकेश्वर महादेव सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य के चलते इस सड़क पर यातायात 8 मार्च तक बंद कर दिया गया है।
 इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधीश गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि कलूर, कोहला-नादौन, टिल्लू, बिलकेश्वर महादेव सड़क की मरम्मत एवं अपग्रेडेशन के कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने के लिए इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही 8 मार्च तक बंद की गई है। इस दौरान क्षेत्र के वाहन चालक अमतर-बेला सड़क से आवाजाही कर सकते हैं। जिलाधीश ने सभी वाहन चालकों से सहयोग की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments