ऊना, 23 फरवरी।विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत बटूही में 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे हनुमान मंदिर के मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) करेंगे।
विकास खंड अधिकारी ऊना रमनबीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर ग्राम पंचायत बदोली, त्युडी, बटूही, लोअर बसाल एवं पनोह के ग्रामीणों की जन-समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
0 Comments