05 फरवरी, 2026
उप निदेशक पशुपालन विभाग किन्नौर डॉ अजय नेगी ने आज यहां बताया कि जिला के निचार उपमंडल में पशु मित्र की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 23 फरवरी, 2026 को सतलुज ग्राउंड भावानगर में प्रातः 11 बजे पात्र अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि निचार उपमंडल के तहत पशु मित्र पशु चिकित्सालय रूपी व निचार, भेड़ प्रजनन केंद्र काकस्थल और केंद्रीय पशु चिकित्सालय चगांव में रखे जाएंगे।
डॉ अजय नेगी ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है तथा पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक लाभ मिल सके।
0 Comments