Ticker

6/recent/ticker-posts

सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 150 पद के साक्षात्कार 9 से 13 फरवरी तक



 धर्मशाला, 5फरवरी: क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि सिस इंडियालिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के पुरूषों  के 150 पद के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जा रहेहैं। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवी तथा इसके ऊपर रखी गई है, आयु 19 से 40 वर्ष तक रखी गई है। आवेदक को कम्पनी द्वारा रूपए 18 से 23 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।    उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी साक्षात्कार के समय अपनेसाथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपनाबायोडाटा की काॅपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो साथ लेकर 09 फरवरी को उप रोज़गारकार्यालय कांगड़ा में, 10 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में, 11 फरवरी कोक्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय नगरोटा बगवां में, 12 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय इन्दौरामें, 13 फरवरी 2026 को उप रोज़गार कार्यालय, देहरा मेें प्रातः 11 बजे पहुंचकर कम्पनीके समक्ष साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। विभागीय साईट पर साक्षात्कार काब्योरा अपलोड कर दिया गया है। आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले  https://eemis.hp.nic.in https://eemis.hp.nic.in  पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल 83518-90071 पर संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments