क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, कुल्लू द्वारा फ़रवरी 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।आरटीओ कुल्लू राजेश भंडारी ने बताया कि आरटीओ कुल्लू में 07,17 और 24 फ़रवरी को वाहन पासिंग और 25 फ़रवरी 2026 ड्राइविंग टेस्ट का आयोजन होगा।
आरएलए कुल्लू में 18 फ़रवरी को ड्राइविंग टेस्ट होंगे।
उन्होंने बताया कि आरएलए मनाली में 05 व 23 फ़रवरी को वाहनों की पासिंग और 06 फ़रवरी को ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किया जाएगा।
बंजार में 19 फ़रवरी को वाहन पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

0 Comments