Ticker

6/recent/ticker-posts

थुनाग में 12 फरवरी और गोहर में 13 फरवरी को होगी पशु मित्र भर्ती की शारीरिक परीक्षा



मंडी, 7 फरवरी। उपमंडल थुनाग और गोहर में पशु मित्रों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थुनाग उपमंडल में पशु मित्रों के 4 रिक्त पदों तथा गोहर उपमंडल में 5 रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इसके तहत थुनाग उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 12 फरवरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंजैहली के खेल मैदान में आयोजित होगी, जबकि गोहर उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 13 फरवरी को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बासा के मेला ग्राउंड, ख्योड़ में करवाई जाएगी।

पशु मित्र संलग्नता समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे परीक्षा स्थल पर उपस्थित हों। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। 

Post a Comment

0 Comments