ऊना, 9 फरवरी: हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग लिपिक वर्गीय स्टाफ संघ के जिला प्रतिनिधियों का चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 3 बजे ऊना स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के हाल में आयोजित किये जाएंगे। यह जानकारी संघ के वर्तमान अध्यक्ष तारा सिंह ने दी। उन्होंने ज़िला ऊना के विभाग के समस्त प्रतिनिधियों व लिपिकवर्ग से आग्रह किया है कि वे निर्धारित दिन व समय पर उपस्थित होकर चुनाव में शामिल होना सुनिश्चित करें।
0 Comments