जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला क्लब से लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर तक मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध को 01 मार्च 2026 तक बढ़ाया गया है।
यह आदेश पूर्व में जारी आदेशों दिनांक 29 अक्टूबर 2025, 31 दिसंबर 2025 और 9 जनवरी 2026 की निरंतरता में जारी किए गए हैं।
आदेशानुसार कार्य कर रही एजेंसी को कार्य करते हुए पैदल चलने वाले लोगों खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा।

0 Comments